Laptop चलाते समय इन बातों का ध्यान रखना जरूरी, ज्यादातर लोग कर रहे ये Mistake

Written by

in

टेकः लैपटॉप रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। चाहे ऑनलाइन क्लासेज, ऑफिस वर्क या एंटरटेनमेंट करना हो हर काम में लैपटॉप की जरूरत पड़ती है। लेकिन एक सवाल जो यूजर्स के मन में रहता है कि क्या लैपटॉप को हमेशा चार्जिंग पर लगाए रखना सही है? बहुत से लोग इसे लेकर गलतफहमी में हैं और यही आदत धीरे-धीरे उनके लैपटॉप की बैटरी की सेहत बिगाड़ रही है।

जब आप लैपटॉप को लगातार चार्जिंग पर लगाए रखते हैं तो बैटरी 100% तक चार्ज होकर भी लगातार बिजली खींचती रहती है। इससे बैटरी के अंदर का तापमान बढ़ जाता है और लिथियम-आयन सेल्स पर दबाव पड़ता है। लंबे समय में यह बैटरी की चार्जिंग क्षमता को कम कर देता है जिससे बैकअप टाइम घटने लगता है।

विशेषज्ञों के अनुसार, लैपटॉप की बैटरी 20% से 80% के बीच चार्ज रहनी चाहिए। अगर आप इसे लगातार 100% पर रखते हैं तो बैटरी का लाइफ साइकिल जल्दी खत्म हो सकता है। हमेशा प्लग इन रखने से लैपटॉप के अंदर का तापमान लगातार बढ़ा रहता है। खासकर अगर आप हैवी सॉफ्टवेयर चला रहे हैं या गेमिंग कर रहे हैं तो चार्जर लगे रहने पर यह डिवाइस को ओवरहीट कर सकता है। ओवरहीटिंग न केवल बैटरी बल्कि मदरबोर्ड और प्रोसेसर को भी नुकसान पहुंचा सकती है। आधुनिक लैपटॉप्स में Battery Health Mode या Smart Charging जैसे फीचर्स दिए जाते हैं जो चार्जिंग को अपने आप नियंत्रित करते हैं। आप इन्हें एक्टिव करके बैटरी की उम्र बढ़ा सकते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *