जम्मू-कश्मीर के नौगाम Police Station में Blast, 200 मीटर दूर जाकर गिरे शवों के टुकड़े, देखें वीडियो

Written by

in

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के नौगाम थाना परिसर में शुक्रवार की रात को बड़ा ब्लास्ट हुआ। देखते ही देखते लाशें बिछ गईं। इस ब्लास्ट में 9 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और दर्जन लोग घायल हैं। बताया जा रहा है कि धमाका शुक्रवार रात करीब 11:22 बजे के करीब हुआ। बाकी शवों की पहचान होना बाकी है। हालांकि 29 घायलों में ज्यादातर पुलिसकर्मी हैं। इनका 92 आर्मी बेस और SKIMS सौरा हॉस्पिटल में इलाज जारी है।

अधिकारियों के मुताबिक, ब्लास्ट उस समय हुआ जब पुलिस व्हाइट कॉलर आतंकी मॉड्यूल मामले में जब्त विस्फोटक के सैंपल ले रही थी। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि क्या पुलिस स्टेशन में पूरा 360 किलो विस्फोटक रखा गया था या फिर कुछ हिस्सा ही लाया गया था। दरअसल यह विस्फोटक हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार डॉ. मुजम्मिल गनई के किराए के घर से जब्त किया गया था। गनई को दिल्ली ब्लास्ट केस में पहले ही अरेस्ट किया जा चुका है। 10 नवंबर को दिल्ली में लाल किला के पास कार ब्लास्ट में 13 लोगों की मौत हो गई थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *