मां के डांटने पर गुस्साए नाबालिग छात्र ने की आत्महत्या, लड़की के Getup में Reels बनाने का था शौंक

Written by

in

बेगूसरायः 17 साल के एक छात्र द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। उसका शव कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। शनिवार को जब वो स्कूल से घर लौटा तो मां ने किसी बात को लेकर उसे डांट दिया जिसके बाद वह अपने कमरे में गया और फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान शंभू पंडित के बेटे अंकित कुमार (17) के रूप में की हुई है। वह इंस्टाग्राम, फेसबुक, यू-ट्यूब पर रील्स बनाकर अपलोड करता था। सभी रील्स वह लड़की के गेटअप में बनाता था। इंस्टाग्राम पर अंकित का अकाउंट रानी के नाम से था।

जानकारी देते हुए पोस्टमॉर्टम कराने आए पड़ोसी पदम पंडित ने बताया कि अंकित ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किसी को उससे कोई शिकायत नहीं थी। घटना के बाद पुलिस को बुलाया गया। ऐसा कहा जा रहा कि घर वालों ने अंकित को डांटा था। बच्चा है तो मां डांटेगी ही। बाकी कोई विशेष बात नहीं है।

उन्होंने बताया अंकित की मां ने मुझे बुलाया। हम पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद था। गेट खुल नहीं रहा था। गेट तोड़कर देखे तो अंकित फंदे से झूल रहा था। नयागांव थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार ने बताया कि ‘घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *