Punjab News: पुलिस ने अकाली नेता को किया गिरफ्तार, मचा हड़कंप

Written by

in

अमृतसर। पंजाब के राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जहां, शिरोमणि अकाली दल की IT सेल के नेशनल प्रेसिडेंट नछत्तर सिंह गिल को तरनतारन पुलिस ने अचानक गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम उन्हें रंजीत एवेन्यू के एक कैफे से उठाकर ले गई। जिसके बाद पार्टी में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि वह अमृतसर के रंजीत एवेन्यू स्थित एक कैफे में अपने दोस्तों के साथ बैठे थे, तभी पुलिस टीम पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस कैफे का DVR (CCTV रिकॉर्डिंग) भी अपने साथ ले गई है।

गिरफ्तारी की वजह अब तक साफ नहीं
अभी तक आधिकारिक रूप से गिरफ्तारी का कारण सामने नहीं आया है। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने यह कार्रवाई किस मामले में की, इसकी जानकारी भी परिवार या पार्टी नेताओं को नहीं दी गई है।

उपचुनाव के दौरान मिली थीं धमकियां
सूत्रों के मुताबिक, तरनतारन उपचुनाव के दौरान नछत्तर सिंह गिल को कई बार तरनतारन पुलिस की ओर से धमकियां भी मिली थीं। इस कार्रवाई को तरनतारन पुलिस के DSP अतुल सोनी ने लीड किया, जो इस समय गोइंदवाल साहिब में तैनात हैं।

सरकार के खिलाफ पोस्टों को माना जा रहा कारण
गिरफ्तारी का कारण आधिकारिक रूप से सामने नहीं आया, लेकिन माना जा रहा है कि यह कार्रवाई नछत्तर गिल की सोशल मीडिया पोस्टों से जुड़ी हो सकती है। तरनतारन उपचुनाव के दौरान अकाली दल ने सरकार के खिलाफ कई पोस्टें की थीं। पार्टी के IT सेल से होने वाली सभी पोस्टें नछत्तर गिल की अप्रूवल के बाद ही अपलोड होती हैं।

2018 से IT सेल के हैं प्रेसिडेंट
नछत्तर सिंह गिल को अक्टूबर 2018 में शिरोमणि अकाली दल की IT सेल का नेशनल प्रेसिडेंट बनाया गया था। तब से लेकर अब तक वह पार्टी की डिजिटल टीम और सोशल मीडिया कैंपेन की जिम्मेदारी संभालते आ रहे हैं।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *