नेशनल हाईवे पर बाजरे से भरे Truck ने Tempo को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत

Written by

in

राजस्थानः जोधपुर-जैसलमेर नेशनल हाईवे-125 पर आज सुबह करीब साढ़े 5 बजे ट्रक और टेम्पो की टक्कर हो गई। हादसे में 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि बच्चों समेत 12 लोग घायल हैं। घायलों को पहले बालेसर के सरकारी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से जोधपुर के मथुरा दास माथुर हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया। सभी गुजरात के साबरकांठा से रामदेवरा दर्शन करने जा रहे थे।

बालेसर थाना प्रभारी मूल सिंह भाटी ने बताया कि बाजरे की बोरियों से भरे ट्रक ने टेम्पो को सामने से टक्कर मारी, टक्कर इतनी भीषण थी कि टेम्पो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि ट्रक आगे जाकर पलट गया। टेम्पो सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो लोगों ने जोधपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।

हादसे में गुजरात के साबरकांठा के रहने वाले 7 बच्चों समेत 12 लोग घायल हो गए। घायलों में महेंद्र सिंह (35), कालूसिंह (32), हिम्मत सिंह (60), किशाभाई (25), अनुराधा (12), वीरा (10), उमा (14), आराधना (15), हनी (8), निकिता (14), आशिक (10), अर्जुन (20) शामिल है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *