4 मंजिला Hotel में भीषण आग, एक युवक जिंदा जला

Written by

in

गोरखपुर: चार मंजिला होटल में रविवार सुबह भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की लपटें इतनी ऊंची थी कि काफी दूर से दिखाई दे रही थी। देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग आग के घेरे में आ गई। धुएं का गुबार देखकर आसपास के लोग सड़कों पर आ गए। बिल्डिंग में दो लोग थे।

धुएं की वजह से एक भागकर बाहर आ गया, जबकि दूसरा अंदर बाथरूम में छिप गया। आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां पहुंचीं। टीम अंदर गई तो फर्स्ट फ्लोर पर युवक का शव मिला। करीब 3 घंटे में टीम ने आग बुझाई, लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था।

घटना शहर के पॉश इलाके रामगढ़ताल में सुबह 5 बजे हुई। फायर ब्रिगेड टीम को लीड कर रहे इंचार्ज ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी। चार मंजिला होटल में ग्राउंड फ्लोर पर मिठाई की दुकान, पहली मंजिल पर रेस्टोरेंट, दूसरी मंजिल पर होटल और तीसरी पर बैंक्वेट हॉल है। मरने वाले की पहचान गोंडा निवासी कीपिंग स्टाफ पुरुषोत्तम (55) के रूप में हुई है। होटल मालिक का नाम मनोज शाही है। उनकी गिनती शहर के बड़े कैटर्स में होती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *