परिवार के साथ विवाद पर छलका Rohini Acharya का दर्द, बोली – ‘मुझे गंदी-गंदी गालियां दी’

Written by

in

नई दिल्ली: बिहार की राजनीति में इन दिनों सिर्फ चुनावी नतीजों को लेकर ही नहीं बल्कि आरजेडी परिवार के अंदर भी घमासान मचा हुआ है। आरजेडी के सुप्रीम लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने न सिर्फ अपने पर लगे आरोपों के बारे में बताया है बल्कि अपने पिता को दी गई किडनी को लेकर हुए अपमान का भी जिक्र किया है।

गंदी-गंदी गालियां दी गई

रोहिणी ने यह दावा किया है कि उनको गंदी-गंदी गालियां दी गई। इसके अलावा उनके पिता को दी गई किडनी को भी गंदी किडनी कहकर अपमानित किया गया है। उन्होंने लिखा कि उन पर ये भी आरोप लगाया गया कि टिकट के बदले उन्होंने करोड़ों रुपये लेकर किडनी लगवाई।

भगवान रुपी पिता को नहीं बचाएं

एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए रोहिणी ने लिखा कि – ‘कल मुझे गालियों के साथ बोला गया कि मैं गंदी हूं और मैंने अपने पिता को अपनी गंदी किडनी लगवा दी है। करोड़ों रुपये लिए टिकट लिया तब लगवाई गंदी किडनी। सभी बेटी-बहन जो शादीशुदा हैं उनको मैं यही बोलूंगी कि जब आपके मायके में कोई बेटा-भाई हो तो भूल कर भी अपने भगवान रुपी पिता को नहीं बचाएं। उस घर के बेटे को ही बोले कि वो अपनी या अपने किसी हरियाणवी दोस्त की किडनी लगवा दे’।

सभी बहन-बेटियां अपना परिवार देखें

उन्होंने आगे लिखा है कि – ‘सभी बहन बेटियां अपना घर परिवार देखें। अपने माता-पिता की परवाह किए बिना अपने बच्चे, अपना काम, अपना ससुराल देखें सिर्फ अपने बारे में ही सोचें। मुझसे तो ये बड़ा गुनाह हो गया कि मैंने अपने परिवार, अपने तीनों बच्चों को नहीं देखा, किडनी देते समय न अपने पति न अपने ससुराल से अनुमति ली। अपने भगवान अपने पिता को बचाने के लिए वो कर दिया जिसे आज गंदा बता दिया गया। आप सब मेरी जैसी गलती कभी न करें किसी घर रोहिणी जैसी बेटी न हो’।

राजनीति से बनाई दूरी

बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं है जब रोहिणी ने अपने परिवार और राजनीति से दूर बनाने के लिए कहा है। इससे पहले भी उन्होंने कई बार सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने मन का दर्द जाहिर किया था। बीते दिन उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि वो राजनीति छोड़ रही हैं और अपने परिवार से नाता तोड़ रही हैं। यह पोस्ट जैसे ही वायरल हुई तो राजनीतिक गलियों में हलचल मच गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *