Punjab News: नशा–हथियार तस्करी के बड़े नेटवर्क का भांडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसर: पुलिस ने ड्रोन के जरिए पाकिस्तान में हथियार और हेरोइन सप्लाई करने वाले नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह से जुड़े पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के पास से 1 किलो 10 ग्राम हेरोइन, कई पिस्तौल और अन्य हथियार बरामद हुए हैं।

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि नशे और अपराध के खिलाफ चल रही मुहिम में बड़ी सफलता मिली है। गिरफ्तार किए गए आरोपी इंटरनेशनल बॉर्डर से लगे गांव के रहने वाले हैं। इनकी उम्र 18 से 31 साल के बीच में है।

ये सभी आरोपी हेयर कटिंग, मजदूरी और कारपेंटरी जैसे छोटे-छोटे काम करते थे परंतु पैसों के लालच में नशा और हथियारों की तस्करी के नेटवर्क से जुड़ गए। पुलिस के अनुसार, आरोपी सोशल मीडिया ऐप्स की मदद से पाकिस्तानी हैंडलरों के संपर्क में रहते थे।

उन्हें पहले से ही तय लोकेशन भेज दी जाती थी जहां पर ड्रोन से हेरोइन और हथियार गिराए जाते थे। आरोपी इनको आगे गैंगस्टर और एंटी नेशनल तत्वों तक पहुंचा देते थे। सबसे पहले सीआईए स्टाफ ने नाकाबंदी करके आकाश मसीह और प्रिंस को छेहर्टा क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

इन दोनों के पास से दो पिस्तौल बरामद हुई। पूछताछ में सामने आई जानकारी के अनुसार, पुलिस ने करमवीर और सुखविंदर को भी पकड़ लिया उनके पास से 1 किलो 10 ग्राम हेरोइन और 3 पिस्तौल मिली। इसके बाद उन्होंने गुरभेज भेजा को गिरफ्तार किया जिसके पास से एक और पिस्तौल बरामद हुई।

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि यह गिरोह पिछले 2-3 महीनों से एक्टिव था। पहले भी कई छोटी चीजें ले चुका था। आरोपी इसको नई ड्रॉप लोकेशन और टारगेट डिलीवरी को देने वाले थे परंतु उससे पहले ही पुलिस ने कार्रवाई करके पूरा नेटवर्क का भांडा फोड़ दिया।

पुलिस अब इस नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जांच कर रही है। इसके आधार पर और भी गिरफ्तारियां की जाएगी। पुलिस के अनुसार अभी और भी बड़ी चीजें बरामद हो सकती है। नशा और हथियार तस्करी के नेटवर्क को खत्म करने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है और आने वाले दिनों में जल्द और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *