Jalandhar News: Delhi Blast को लेकर आप प्रधान अमन अरोड़ा का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

जालंधर (Ens): दिल्ली ब्लास्ट मामले में आप प्रधान अमन अरोड़ा का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि यह एक नेशनल मुद्दा है। इस मामले की अच्छे से जांच होनी चाहिए। पंजाब सरकार और पुलिस भी केंद्रीय एजेंसियों का पूरा साथ देने के लिए तैयार है।

केंद्र सरकार को इस मुद्दे पर विशेष रणनीति बनानी चाहिए ताकि आगे से ऐसा कोई धमाका न हो। भारत सरकार और एजेंसियों से उन्होंने अपील की है कि इस मामले में हर पहलू से इसकी जांच होनी चाहिए।
अगर किसी को कोई धमकी मिलती है तो तुरंत पुलिस को कॉल करें।

पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर के बारे में बात करते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि आतंकवाद का दौर काफी समय से चल रहा है। हमारी सरकार की यह कोशिश है कि इसे जल्द से जल्द खत्म किया जा सके। कोई भी पंजाब में गैंगस्टर वाद फैलाएगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

पाकिस्तान में मिलिट्री को पॉवर देने पर उन्होंने कहा कि सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए यह एक बड़ी चिंता है परंतु यदि पाकिस्तान की आर्मी अगर देश के खिलाफ कुछ नापाक हरकतें करने की कोशिश करेगी तो उसको जवाब दिया जाएगा।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *