Himachal News: अंगदानी संजय महे यादगार फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन

Written by

in

ऊना/सुशील पंडित: अंगदानी संजय महें यादगार फुटबॉल टूर्नामेंट का रविवार को समापन हुआ। संतोखगढ़ के वीरेंद्र गौतम स्कूल खेल मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट का रोमांचक फाइनल मुकाबला पंजावर टीम ने अपने नाम किया। कड़े संघर्ष वाले इस मुकाबले में पंजावर की टक्कर मेजवान संतोखगढ़  टीम के साथ थी। पंजावर ने मैच में शुरुआती क्षणों में प्रतिद्वंदी टीम को 1–0 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।

पूरे मैच में दोनों टीमों ने दमदार प्रदर्शन किया, लेकिन पंजावर की ओर से किए गए एकमात्र गोल ने उन्हें विजेता बना दिया कार्यक्रम में आशु पुरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जबकि दिवंगत संजय के पिता बलराम महे विशेष अतिथि के रूप में पहुंचे। आशु पुरी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि ऐसे टूर्नामेंट युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारने का सुनहरा अवसर देते हैं। टूर्नामेंट के आयोजक परमजीत बुल्ला ने बताया कि इस बार मुकाबले बेहद रोचक और प्रतिस्पर्धात्मक रहे।

विजेता टीम को ट्रॉफी और 11000 रुपए नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं उपविजेता टीम को 7100 रुपए और ट्राफी देकर सम्मानित किया मेन ऑफ़ दा मैच रहे कैलाश पंडित ने शानदार खेल से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं स्थानीय दर्शकों की भारी भीड़ ने पूरे टूर्नामेंट में खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और खेल भावना का बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला।

इस अवसर पर समाजसेवी बलराम महें, बंटी सैनी, मुकेश पुरी, अश्वनी, महिंद्र सैनी, सत्य प्रकाश, योगेश पूरी, राममूर्ति सहजल, रविकांत बस्सी, राजू, दलीप डोजी, सुलिंन्द्र सिंह, नरेश, विक्की, कश्मीरी लाल, चांद ठाकुर सहित संदीप, हन्नी, दीपू, नोनी, जतिन, प्रदीप, निर्दोष, नवजोत, दलवीर, कैलाश पंडित, शिवम, अजय, अभी अमन, ह्रदयाल, योगेश, कुलदीप, गोलू राम सिंह, अनिल, आदर्श ठाकुर  व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *