Punjab News: PRTC बस के नीचे आने से महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Written by

in

मोहाली: जीरकपुर-पटियाला रोड पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। फिलहाल अभी तक मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। आस-पास के लोगों के अनुसार, पहले किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी।

इसके बाद महिला उछलकर सड़क पर गिर गई। इस दौरान पीछे से आ रही पीआरटीसी की बस का पहिया महिला के ऊपर से गुजर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है। पुलिस आस-पास लगे हुए सीसीटीवी फुटेज खंगालने की कोशिश कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *