White लहंगे में Priyanka Chopra की अदाओं पर फिदा हुए फैंस, पति Nick Jonas ने लुटाया प्यार

Written by

in

मनोरंजन: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत आई हैं। एक्ट्रेस बीते दिन हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी में एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ के लुक और टाइटल लॉन्च में पहुंची। फिल्म में प्रियंका साउथ एक्टर महेश बाबू के साथ नजर आने वाली है। इस दौरान उनका लुक फैंस को काफी पसंद आया। व्हाइट लहंगे में उनकी सुंदरता ने लाइमलाइट ले ली। उन्होंने इस इवेंट में काफी खूबसूरत लहंगा पहना। इस लहंगे में वो किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थी।

प्रियंका ने शेयर की तस्वीरें

इस इवेंट में एक्ट्रेस का लुख शाही था। उन्होंने अनामिक खन्ना के द्वारा डिजाइन किया गया। सफेद लहंगा पहना था। इसमें वो डिवाइन गॉर्डस लग रही थी। इस लहंगे में फूलों का नाजुक वर्क था। 16 नवंबर को अपने सोशल मीडिया पर उन्होंने इस लुक की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि – अपने अंदर की देवी को प्रकट करते हुए। लहंगे में आईवरी, गोल्ड क्रिस्टल औऱ सेक्विन की सजावट थी। इसके साथ ही लहंगे के स्कर्ट के बॉर्डर पर एंटीक गोल्ड मेटैलिक कढ़ाई भी थी। इस खूबसूरत सेट के साथ वर्क वाला दुपट्टा था। इस लहंगे पर गोल्डन बॉर्डर था जो कि प्रियंका के एथनिक लुक में और भी खास लग रहा था।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

पारंपरिक लुक में नजर आई एक्ट्रेस

उन्होंने इस दौरान खूबसूरत दक्षिण भारतीय शैली से प्रेरित ज्वेलरी पहनी थी। पारंपरिक कमरबंद से लेकर सोने और मोतियों से बने हेयर एक्सेसरीज हर चीज प्रियंका के लुक को और भी खास बना रही थी। माथे पर हरी बिंदी और कमरबंद ने प्रियंका के पूरे लुक में चार-चांद लगा दिए। वहीं टेंपल स्टाइल के हेयर एक्सेसरीज उनकी लंबी चोटी को पूरी तरह से कॉम्पिलमेंट कर रही थी। उनका मेकअप भी उतना ही शानदार था। हाइलाइटर, गालों पर ब्लश, आईलाइनर, काजल, आई मेकअप और होंठों पर लाइट ब्राउन कलर की लिपस्टिक के साथ और भी प्यारी लग रही थी।

पति निक ने लुटाया प्यार

प्रियंका के पति निक जोनस भी अपनी पत्नी पर प्यार लुटाते आए हैं। निक ने लिखा कि – ‘जब मैं कहता हूं ओह माई गॉर्ड तो मैं सभी की ओर से बोल रहा हूं’।    

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *