बड़ा हादसाः बस और डीजल टैंकर में टक्कर के बाद लगी आग, 42 लोगों की मौत, देखें वीडियो

Written by

in

नई दिल्लीः साऊदी अरब में बड़ा हादसा हो गया। जहां बस और डीजल टैंकर की टक्कर में 42 भारतीयों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बस मक्का से मदीना जा रही थी। इस दौरान बस का डीजल टैंकर से एक्सीडेंट हो गया। इस घटना में हैदराबाद के 42 उमरा यात्रियों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सऊदी अरब में सोमवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हुआ। यह हादसा भारतीय समयानुसार रात 1:30 बजे मक्का से मदीना जा रही एक यात्री बस और डीजल टैंकर के बीच हुआ है।

वहीं इस घटना को लेकर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों से स्थिति की पुष्टि करने और तत्काल सहायता के लिए विदेश मंत्रालय और सऊदी दूतावास के साथ समन्वय करने को कहा है। तेलंगाना सचिवालय में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। इस दौरान एक हेल्पलाइन नंबर: 79979 59754, 99129 19545 भी जारी किया गया है। वहीं हैदराबाद के व्यक्ति ने बताया मक्का जाने के लिए यात्री उमरा करने गए थे। इस दौरान मदीने से 25 किलोमीटर पहले बस में आग लग गई। इस घटना में शोएब नामक व्यक्ति ने कूद कर जान बचाई। हादसे में वह घायल हो गया और उसे उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। उन्होंने कहा कि 42 हाजी बस में सवार थे।

घटना के बारे में लगातार संपर्क किया जा रहा है। 42 यात्रियों में 16 बच्चे शामिल थे और 24 से 25 बड़े यात्री सवार थे। वहीं अन्य व्यक्ति ने कहा कि उमरा के लिए 45 यात्री हैदराबाद से बस में सवार हुए थे। इन यात्रियों में से उसके परिवार के 6 लोग शामिल थे। जिनमें 2 पुरुष और 4 महिलाएं शामिल है। इस घटना में बस जलकर पूरी तरह से राख हो गई है। पीड़ित ने कहा कि इस घटना को लेकर उन्होंने सांसद से संपर्क किया और उन्हें हादसे से अवगत करवाया। जिसके बाद अब घटना को लेकर साऊदी अरब में गए यात्रियों के पासपोर्ट के बारे में जानकारी दे दी गई। पीड़ित ने कहा कि घटना को लेकर अभी तक परिजनों के बारे में उनकी कोई जानकारी नहीं है और ना ही किसी के साथ उनका संपर्क हुआ है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *