बेकाबू क्रेटा कार Divider से टकराकर पलटी, दो भाइयों की मौत

Written by

in

राजस्थानः एक बेकाबू कार डिवाइडर से टकराकर पलटी खाते बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में 2 ममेरे भाईयों की मौत हो गई। घटना सादुलपुर थाना क्षेत्र के सादुलपुर-हिसार रोड स्थित लसेड़ी टोल के पास की है। कार सादुलपुर से हिसार की ओर जा रही थी। सादुलपुर थाना एसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें सोमवार अलसुबह 3 बजे सूचना मिली कि लसेड़ी टोल प्लाजा के पास बेकाबू क्रेटा कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई है। जहां से घायल तीन युवकों को सीएचसी सादुलपुर पहुंचाया।

डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक को गंभीर हालत में हिसार रेफर कर दिया। दोनों मृतकों की पहचान हर्ष (29) निवासी ग़वालिसर (सादुलपुर), मोनू (28) निवासी तोशाम (हरियाणा) के रूप में हुई। जबकि घायल कवित (28) निवासी ग़वालिसर (सादुलपुर) के रूप में हुई। मृतक हर्ष और मोनू ममेरे भाई हैं। सादुलपुर थाना एसआई महेंद्र सिंह ने बताया-दोनों के शवों को सादुलपुर सीएचसी की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। परिजनों की रिपोर्ट मिलने के बाद पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *