सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए मुख्यमंत्री सुक्खू ने हिमाचल फोरेस्ट टीम का किया सम्मान

Written by

in

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने देहरादून में 12 से 16 नवम्बर, 2025 तक आयोजित अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए हिमाचल प्रदेश फोरेस्ट टीम को बधाई दी। इस प्रतियोगिता में टीम ने छह स्वर्ण, दो रजत और पांच कांस्य पदक जीते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि दर्शाती है कि हिमाचल प्रदेश के कर्मचारी किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं और अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार खिलाड़ियों के कौशल को निखारने के लिए विभिन्न सुविधाएं प्रदान कर रही है।

इस प्रतियोगिता में देश भर की 42 टीमों ने भाग लिया और हिमाचल प्रदेश ने समग्र प्रदर्शन में 10वां स्थान और मार्च-पास्ट में दूसरा स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में राज्य का अब तक का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *