Punjab News: बच्चों को छोड़कर घर जा रहे व्यक्ति का गोलियां मारकर कत्ल, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः जिले में आज सुबह 2 अलग-अलग जगहों पर गोलियां चली है। जिसमें पहली घटना बस स्टैंड पर गोलियां चलने की सामने आई थी। वहीं दूसरी घटना छेहरटा थाने के अधीन आते इलाके से सामने आई है। हालांकि बस स्टैंड पर गोलियां चलने के मामले में बस कंडक्टर मक्खन सिंह की मौत हो गई है। जबकि छेहरटा थाने के अधीन आते इलाके में गोलियां चलने के मामले में व्यक्ति की भी मौत हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना छेहरटा के अधीन क्षेत्र में आज सुबह 8:15 बजे 2 अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों द्वारा एक व्यक्ति की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय वरिंदर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वरिंदर सिंह बच्चों को स्कूल छोड़कर घर वापिस आ रहा था। इस दौरान पीछे आ रहे 2 मोटरसाइकिल सवार युवकों ने उसे गोलियां मार दीं।

घटना में वरिंदर सिंह की गर्दन में एक गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वरिंदर सिंह को परिवार सदस्यों द्वारा अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसीपी डी हरमिंदर सिंह संधू मौके पर पहुंचे और उन्होंने अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी के साथ ही पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। वहीं इस मामले को लेकर डीसीपी इन्वेस्टिगेशन रवीन्द्र पाल सिंह ने बताया कि आरोपियों की तालाश में छापेमारी की जा रही है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *