जर्जर BCCL क्वार्टर में फंदे से लटका मिला युवक, इलाके में फैली सनसनी

Written by

in

धनबादः शहर के पुराने थाना परिसर स्थित एक जर्जर बीसीसीएल क्वार्टर में 26 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान न्यू सब्जी मंडी निवासी सुमन कुमार साव के रूप में हुई है, जो मोबाइल दुकान चलाता था। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची केंदुआडीह थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी देते एएसआई सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि सोमवार रात सुमन अपने कुछ दोस्तों के साथ पुराने थाना के पास स्थित इसी जर्जर बीसीसीएल क्वार्टर में पार्टी कर रहा था। देर रात तक चले इस कार्यक्रम के दौरान सुमन ने काफी मात्रा में शराब का सेवन किया। अधिक नशा होने के कारण सुमन वहीं सो गया, जबकि उसके सभी दोस्त अपने-अपने घर लौट गए। प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है। हालांकि, एएसआई चौधरी ने स्पष्ट किया कि मृत्यु के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *