Jalandhar News: मेन चौक पर किन्नरों और नौजवानों में हुई झड़प, भारी हंगामा, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: महानगर के नक़ोदर चौक (डा. भीमराव आंबेडकर चौक) पर किन्नरों का 2 नौजवानों के साथ विवाद हो गया। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में हाथापाई शुरू हो गई। देखते ही देखते चौक पर इस हाईवोल्टेज हंगामे के बाद जाम लग गया। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना थाना 4 की पुलिस को दी। नौजवानों ने जहां किन्नरों पर दुर्व्यवहार करने के आरोप लगाए है, वहीं किन्नरों ने भी नौजवानों पर हाथापाई करने के आरोप लगाए है। इस दौरान दोनों पक्षों द्वारा जमकर गाली-गालौच किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के शांत करवाया और उन्हें थाने ले गई। इस घटना में एक किन्नर घायल हो गया।

मामले की जानकारी देते हुए घायल किन्नर ने बताया कि वह नक़ोदर चौक पर लोगों से पैसे मांगता है। इस दौरान बीते दिन शाम को जब वह चौक पर पैसे मांग रहा था, तभी दो नौजवान उसके पास आए और उस पर हमला करना शुरू कर दिया। किन्नर का आरोप है कि दोनों नौजवानों ने पहले किसी व्यक्ति को वीडियो कॉल करके पूछा था कि यह वही लोग हैं क्या और उसके बाद उन्होंने उस पर हमला कर दिया।

आरोप है कि नौजवानों ने उसके सिर पर कड़े से वार करके घायल कर दिया। इस दौरान किन्नर ने माना कि उसने किसी की नैनो कार का शीशा तोड़ा था। हालांकि इसका घटना से क्या संबंध है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। किन्नर ने पुलिस से कहा कि जिसने इन नौजवानों को भेजा था उसे जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। दूसरी ओर नौजवानों का आरोप हैकि किन्नरों ने उन्हें गलत काम करने के लिए कहा था, लेकिन जब उन्होंने विरोध किया तो किन्नरों द्वारा उनके साथ बदसलूकी की गई। इसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हो गया। वहीं पुलिस का कहना हैकि दोनों पक्षों को थाने ले जाकर दोनों के बयान दर्ज किए जाएगे। जिसके बाद इस मामले को लेकर बनती कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *