अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से भारत लाई NIA टीम, तस्वीर आई सामने

Written by

in

नई दिल्ली: कुख्यात गैंगस्टर लॉंरेंस बिश्नोई के भाई को बीते दिन अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं NIA टीम द्वारा अनमोल बिश्नोई के अमेरिका से भारत लेकर आने की पहली तस्वीर सामने आई है। गौर हो कि अमेरिका से डिपोर्ट किए गए अनमोल को बुधवार सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया। एयरपोर्ट पर लैंड होते ही एनआईए की टीम ने उसे हिरासत में ले लिया, जहां से उसे सीधे पटियाला हाउस कोर्ट ले जाया जाएगा। वहीं पटियाला हाउस कोर्ट में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध पहले से ही कर दिए गए है।

Read in English:-

NIA Arrests Anmol Bishnoi After Deportation From US in Baba Siddique Murder Probe

दरअसल, अनमोल पर बाबा सिद्दीकी हत्याकांड, सिद्धू मूसेवाला मर्डर और सलमान खान के घर पर फायरिंग जैसे कई हाई-प्रोफाइल केसों में आरोप हैं। जानकारी के अनुसार, अनमोल अप्रैल 2022 में फर्जी पासपोर्ट की मदद से भारत से भागा था। वह नेपाल, दुबई, केन्या होते हुए अमेरिका पहुंचा गया, वह से कनाडा के बीच घूमता रहा। उसे अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट ने मंगलवार (18 नवंबर 2025) को अनमोल बिश्नोई को डिपोर्ट किया है। अनमोल बिश्नोई 2022 से फरार था और एनआईए द्वारा चल रही जांच में यह 19वां आरोपी है जिसे गिरफ्तार किया गया है।

ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:-

https://encounternewspaper.com/top-news/anmol-bishnoi-arrested-by-indian-government-first-picture-with-nia-revealed/

मार्च 2023 में एनआईए ने इस केस में चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें साफ हुआ कि अनमोल ने 2020 से 2023 के बीच गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई को देश में कई बड़ी वारदातों में मदद की थी। जांच के अनुसार, अनमोल अमेरिका बैठकर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए टेरर सिंडिकेट चलाता रहा। वह गैंग के लोगों को पनाह, पैसा और लॉजिस्टिक सपोर्ट देता था। इसके अलावा वह विदेशी जमीन पर बैठकर भारत में धमकी और वसूली (एक्सटॉर्शन) भी करता था। एनआईए अभी भी इस पूरे मामले – RC 39/2022/NIA/DLI – की जांच कर रही है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *