Factory में लगी भीषण आग, करोड़ों का हुआ नुकसान, एक की मौ’त

Written by

in

भिंड : मालनपुर इंडस्ट्रियल एरिया में प्रिया गोल्ड बिस्किट फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। एक फैक्ट्री कर्मचारी की दम घुटने से मौत हो गई। आग सुबह करीब 5 बजे लगी, जिसने दोपहर तक भीषण रूप लिया। फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। कई घंटों से आग बुझाने की कोशिश की जारी है।

फैक्ट्री कर्मचारी भरत सिंह के अनुसार, सूरज रात 7 बजे से सुबह 7 बजे तक की नाइट शिफ्ट में ड्यूटी कर रहा था। सुबह जब आग लगने की सूचना मिली तो वह भी घटनास्थल पर पहुंचा। दोपहर करीब डेढ़ बजे तक दमकलकर्मियों ने आग पर कुछ हद तक काबू पा लिया। जिसके बाद फैक्ट्री के अंदर जाकर देखा तो सूरज का झुलसा हुआ शव मिला। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।

बता दें कि भिंड जिले का मालनपुर बड़ा इंडस्ट्रीयल एरिया है। यहां तकरीबन 200 से ज्यादा बड़ी फैक्टरियां हैं। जहां पर या आग लगी है, वहां आसपास कई फैक्टरियां संचालित हो रही हैं। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने एक कर्मचारी की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ग्वालियर, मालनपुर, गोहद और मौ की दमकल गाड़ियों को आग बुझाने में लगाया गया है। फैक्ट्री में करोड़ों का नुकसान हुआ है। अचानक आग लगने के कारणों की जांच प्रशासन और फैक्ट्री प्रबंधन कर रहे हैं। मालनपुर थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *