ऊना/सुशील पंडित: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला वालीबाल में स्वास्थ्य विभाग जिला ऊना के तत्वाधीन कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर पूजा देवी, स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्षा रीता कुमारी, आशा वर्कर सुखविंदर कौर और दीक्षा ने तंबाकू नियंत्रण एवं जागरूकता अभियान के अंतर्गत ” एक युद्ध नशे के विरुद्ध” विद्यालय के विद्यार्थियों ने गांव वॉलीबॉल में जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक रैली का आयोजन किया। इस अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों ने” जन-जन से आई आवाज नशा मुक्त हो समाज”। “नशे को दूर भगाना है, खुशहाली को लाना है”। “तंबाकू छोड़ो ,जीवन चुनो”। “धूम्रपान का कीजिए त्याग, मत लगाइए जीवन को आग”। “तंबाकू का सेवन आत्महत्या के समान ” नारों से ग्रामबासियो को नशे के विरुद्ध जागरूक किया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य राजेश कुमार, अनिल कुमार धर्मपाल, गौरव कुमार ,बलविंदर सिंह तिलक राज, महेश कुमार, मनीष कुमार, अशोक कुमार ,प्रवीण कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सीनियर सेकेंडरी स्कूल वालीबाल में “एक युद्ध नशे के विरुद्ध” कैंप का आयोजन किया गया

Leave a Reply