जल्द शुरु होगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw ने किया ऐलान

Written by

in

नई दिल्ली: वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को लेकर अश्विनी वैष्णव ने एक बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने जानकारी दी है कि देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में थोड़ा बहुत सुधार का काम चल रहा है। इस सुधार के बाद ट्रेन दिसंबर में यात्रियों के लिए शुरु हो जाएगी। रेलमंत्री ने यह भी बताया है कि पहली ट्रेन की टेस्टिंग के दौरान कुछ छोटी-मोटी चीजें सामने आई थी। उन्हें भी ठीक किया जा रहा है। रेलमंत्री का कहना है कि हम शॉर्टकट में विश्वास नहीं रखते। शानदार ट्रेन बनाकर यात्रियों का सफर आसान बनाना ही हमारा काम है।

दिसंबर में चलेगी ट्रेन

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन पहले भी कई बार लॉन्च होने वाली थी परंतु कई कारणों की वजह से लॉन्चिंग को रोकना पड़ा। इससे पहले 15 अक्टूबर को लॉन्चिंग की तारीख दी गई थी परंतु अब कंफर्म है कि दिसंबर में ट्रेन चल पड़ेगी। बीईएमएल नाम की कंपनी इस समय 10 वंदे भारत स्लीपर ट्रेन बना रही है। कंपनी के अधिकारियों के अनुसार, पहली ट्रेन प्रोटोटाइप थी इसलिए उसका हर पैरामीटर पर गहराई से टेस्ट किया गया। अब सारे सुझाए गए बदलावों के अनुसार, ट्रेन को और बेहतर बनाया जा रहा है।

यात्रियों को मिलेगी हर सुविधा

रेलवे ने बताया कि यात्रियों के सुरक्षा और आराम में कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा। इसी कारण बुलेट ट्रेन स्लीपर में कुछ बदलाव भी किए गए हैं। थोड़े से बदलाव के चलते ट्रेन को फिर से तैयार किया जा रहा है। यात्री भी बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। जैसे ही ट्रेन लॉन्च हो जाएगी इससे लंबी दूरी की यात्रा ज्यादा आरामदायक और सुरक्षित हो जाएगी। वंदे भारत ट्रेन पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्टस का हिस्सा है। वहीं वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का निर्माण बीईएमएल के द्वारा किया जा रहा है। इसे 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के लिए डिजाइन किया गया है। इसका ट्रॉयल 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर किया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *