Punjab News: 2 किलो से अधिक हेरोइन बरामद, 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत एएनटीएफ की टीम ने भारी मात्रा में हेरोइन सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ANTF ने आरोपियों के कब्जे से 2.177 किलो हेरोइन बरामद की है। दरअसल, बरामद की गई ये हेरोइन 3 अलग-अलग मामलों में की गई है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी अजय वर्मा ने बताया कि पहले मामले में अमृतसर के रहने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल और 603 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी अमृतसर से ड्रग्स की तस्करी करते थे। उनके क्रिमिनल हिस्ट्री और ड्रग्स सप्लाई मामले की जांच की जा रही है। वहीं दूसरे मामले में बटाला के एक आरोपी को मोटरसाइकिल और 524 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं तीसरे मामले में मोटरसाइकिल सवार एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1.50 किलो हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने कहा कि उनके द्वारा नशे के खिलाफ कार्रवाई इसी तरह से जारी रहेंगी। अगर सूत्रों की मानें तो तीनों मामलों में बरामद की गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 10 करोड़ 80 लाख के आस पास आंकी जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *