Punjab News: पैसों के भुगतान को लेकर Ice Cream की दुकान पर हंगामा, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः शहर के सिंगार सिनेमा रोड पर देर रात एक आइसक्रीम की दुकान पर उस समय हंगामा मच गया जब पानी और सोडा खरीदने आए कुछ युवकों ने भुगतान को लेकर विवाद खड़ा कर दिया। मामूली तकरार देखते-देखते मारपीट में बदल गई। घटना के बारे में जानकारी देते रॉयल आइसक्रीम के मालिक गौरव ने बताया कि रात करीब 10:30 बजे 4-5 युवक उनकी दुकान पर पहुंचे और उनसे पानी व सोडा की मांग की। सामान दिए जाने के बाद जब भुगतान की बारी आई तो आरोपियों ने कहा कि वे गूगल पे से पैसे देंगे। गौरव के अनुसार उन्होंने स्पष्ट किया कि दुकान पर उस समय ऑनलाइन भुगतान स्वीकार नहीं किया जा रहा इसलिए नकद पैसे देने होंगे। इसी बात पर युवक भड़क गए और गाली-गलौच शुरू कर दी। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि उन्होंने पैसे देने से इनकार करते हाथापाई शुरू कर दी। विवाद बढ़ता देख दुकान मालिक ने तुरंत थाना डिवीजन नंबर 3 को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। आरोपियों की संख्या 4-5 बताई जा रही है, जो कार में सवार होकर आए थे। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *