मिस यूनिवर्स 2025 में थाइलैंड की कंटेस्टेंट प्रवीनार सिंह ने दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि वेनेजुएला की स्टेफनी अबसाली तीसरे नंबर पर रहीं। फिलीपींस की आतिसा मनालो चौथे और आइवरी कोस्ट की ओलिविया यासे पांचवें स्थान पर रहीं। वहीं, भारत की मनिका विश्वकर्मा टॉप 12 से बाहर हो गईं थीं। इस प्रतियोगिता में अलग-अलग देशों के 100 से ज्यादा सुंदरियां मुकाबला कर रही थीं और सभी की नजर इस खास ताज पर थी। 2021 में हरनाज कौर संधू के जीते हुए ताज के बाद अब भारत की तलाश एक बार फिर शुरू हो गई है। फाइनलिस्ट में चिली, कोलंबिया, क्यूबा, ग्वाडेलोप, मेक्सिको, प्यूर्टो रिको, वेनेजुएला, चीन, फिलीपींस, थाईलैंड, माल्टा और कोटे डी आइवर शामिल थे। इस साल भारत की बैडमिंटन लीजेंड साइना नेहवाल इस पेजेंट के जजों के पैनल में थीं।View this post on Instagram
Miss Universe 2025 की विनर बनीं Fatima Bosch, देखें वीडियो

नई दिल्ली: मेक्सिको की फातिमा बोश फर्नांडेज ने मिस यूनिवर्स 2025 का खिताब हासिल कर लिया है। फातिमा बोश 25 साल की हैं। भारत की तरफ से गईं मणिका विश्वकर्मा बेहतरीन परफॉर्मेंस देते टॉप-30 में पहुंचीं, लेकिन टॉप- 12 में जगह नहीं बना सकीं। 4 राउंड के बाद टॉप-5 में थाइलैंड की प्रवीनार सिंह, फिलीपींस की आतिसा मनालो, वेनेजुएला की स्टेफनी अबसाली, मेक्सिको की फातिमा बोश फर्नांडेस और आइवरी कोस्ट की ओलिविया यासे ने जगह बनाई थी। इसके बाद मेक्सिको की फातिमा बोश को विनर घोषित किया गया। उन्हें मिस यूनिवर्स 2024 विक्टोरिया थेलविग ने क्राउन पहनाया।
Leave a Reply