शादी में DJ पर दूल्हे संग दुल्हन ने पहले किया डांस, विदाई से पहले हुई गायब, देखें वीडियो

Written by

in

3 बीघा जमीन गिरवी रखकर दूल्हा लाया था बारात

बाराबंकीः उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में हैरान जनक मामला सामने आया है। जहां शादी में DJ पर दूल्हे संग दुल्हन डांस करती हुई दिखाई दे रही है। लेकिन विदाई से ठीक पहले दुल्हन अचानक गायब हो गई। जिससे दूल्हा और उसके परिवार वाले सकते में आ गए। दूल्हा अपनी 3 बीघा ज़मीन गिरवी रखकर बारात लेकर आया था, दरअसल, शादी में दोनों की जयमाला हुई और 7 फेरे भी लिए गए। दूल्हे ने बताया कि मांग में सिंदूर भरा गया, लेकिन जैसे ही विदाई का समय आया, दुल्हन घर से गायब हो गई।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

दूल्हे ने बताया कि शादी में अचानक लड़की फरार हो गई। इस दौरान कार ड्राइवर ने कहा कि जल्दी विदाई करो, हमें दूसरी बुकिंग में जाना है। दूल्हे ने कहा कि साली ने हमारे जूते चुरा लिए। इस दौरान वह काफी समय तक इंतजार करते रहे। लड़की की माता उन्हें आश्वासन देती रही कि लड़की आई रही है आप थोड़ा इंतजार करें, लेकिन दुल्हन वहां से गायब हो गई। जिसके बाद लड़के परिवार की ओर से 112 पर कॉल करके पुलिस को घटना संबंधी सूचना दी गई। घंटों की तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। दूल्हे पक्ष ने बताया कि वे कई बार दुल्हन के घर वालों से संपर्क करने की कोशिश कर चुके थे, लेकिन कोई भी जवाब नहीं मिला। इस दौरान पुलिस को भी सूचित किया गया और जांच शुरू कर दी गई। दूल्हे पक्ष ने दुल्हन के परिवार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह एक सुनियोजित योजना के तहत किया गया है। उनका कहना था कि दुल्हन के परिवार वालों ने उन्हें धोखा दिया है और बारात की तैयारी के दौरान किसी प्रकार की जानकारी छिपाई है। फिलहाल, दूल्हा और उसके परिवार वाले निराश होकर बिना दुल्हन के ही वापिस लौट आए। इस घटना ने दोनों परिवारों के बीच तनाव को बढ़ा दिया है, और पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर पर मामले की जांच कर रही है। दुल्हन को दिए गए जेवरात व अन्य कीमती सामान वापसी के लिए वर पक्ष काफी देर तक वधु पक्ष से जद्दोजहद करता रहा। चौकी इंचार्ज बंकी मिथलेश चौहान ने बताया कि युवती पहले भी एक युवक के साथ लापता हो चुकी है, आरोपी युवक 5 माह से जेल में बंद है। फिलहाल मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है, तो तहरीर मिलेगी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *