ढिलवां से हीरां थड़ा रोड़ पर वाहनों की आवाजाही अस्थायी रूप से रहेगी बंद, ट्रैफिक वैकल्पिक मार्ग पर मोड़ा

Written by

in

ऊना/सुशील पंडित: ढिलवां से हीरां थड़ा रोड़ (2/400 से 3/400 किलोमीटर) 23 नवम्बर से 20 दिसम्बर तक वाहनों की आवाजाही के लिए अस्थायी रूप से बंद रहेगा। इस दौरान यातायात को वैकल्पिक सड़क ढिलवां-अमराली-लालूवाल-हीरां थड़ा पर मोड़ा गया है।

उपायुक्त, ऊना जतिन लाल ने इस सम्बंध में मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 व 116 के तहत आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि यह आदेश सड़क के अपग्रडेशन कार्यों को त्वरित और सुचारू रूप से करने को लेकर जारी किए गए हैं। उपायुक्त ने सम्बंधित अधिकारियों को सड़क बंद करने को लेकर जनता को सूचित करने और मार्ग परिवर्तन की जानकारी देने के लिए अग्रिम बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *