हाईवे पर कार और बाइक की टक्कर में कई फीट हवा में उछले नौजवान, देखें CCTV

Written by

in

हलदवानीः उत्तराखंड के हलदवानी में हाईवे पर कार और बाइक में भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में बाइक सवार दोनों नौजवान कई फीट हवा में उछल कर सड़क पर गिरे। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दरअसल, बाइक सवार नौजवान रॉन्ग साइड से आ रहे थे। इस दौरान हाईवे पर सामने से तेज रफ्तार आ रही कार से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक कई फीट ऊपर हवा में उछल गए। फुटेज में देखा जा सकता है कि मोटरसाइकिल सवार दो युवक सड़क के मोड़ पर अचानक गलत दिशा से निकलते हैं। उसी दौरान हल्द्वानी से लालकुआं की ओर लौट रही एक तेज़ रफ़्तार कार सीधे बाइक से जा टकराती है। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार कई फीट हवा में उछलकर दूर जा गिरे। यह दृश्य देखकर किसी की भी रूह कांप जाए। हादसा कुछ ही सेकंड में घटा, लेकिन इसका प्रभाव बेहद भयावह रहा। घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोग सड़क पर गलत साइड से चलने के खतरों पर चर्चा कर रहे हैं। फिलहाल हादसे में शामिल दोनों युवकों की स्थिति और आगे की पुलिस कार्रवाई की जानकारी का इंतज़ार है।    

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *