शादी से पहले एक-साथ क्रिकेट खेलते दिखे Palash-Smriti, वायरल हुआ कपल का वीडियो

Written by

in

मनोरंजन: म्यूजिक कंपोजर और फिल्ममेकर पलाश मुच्छल और भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंदाना जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की शादी 23 नवंबर को होने वाली है। ऐसे में अब उनकी शादी की रस्में भी शुरु हो गई है। 21 नवंबर को बीते दिन कपल की हल्दी सेरेमनी हुई। इसमें दोनों काफी प्यारे लग रहे थे। इसके अलावा पलाश की बहन पलक मुच्छल और स्मृति की क्रिकेट टीम भी यहां मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। सभी ने कपल को हल्दी लगाई और काफी डांस भी किया।

एक-साथ मैच खेलते दिखे स्मृति-पलाश

पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस बीच दोनों का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में दूल्हेवाले और दुल्हन की साइड के बीच क्रिकेट का मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों के बीच टॉस भी हो रहा है जिसमें पलाश की टीम जीत जाती है। एक वीडियो में क्रिकेट मैच खत्म होने के बाद सभी खिलाड़ी एक-दूसरे के साथ हाथ मिलाते हुए भी नजर आ रहे हैं।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by ABHISHEK (@abhishek.mumbaikar)

वर्ल्ड कप की विनर बनी थी स्मृति

स्मृति और पलाश अपनी शादी की रस्में भी निभा रहे हैं और काफी मस्ती भी कर रहे हैं। हाल ही में पलाश ने स्मृति को मुंबई के डीवाई पाटिल मैदान में शादी के लिए प्रपोज किया था। इसी मैदान में स्मृति ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के साथ मिलकर क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता था। ये भारतीय महिला टीम की वर्ल्ड कप में पहली जीत थी जिसका जश्न पूरे देश ने धूमधाम के साथ मनाया था।

स्मृति ने फ्लॉन्ट की अपनी सगाई की अंगूठी

सगाई के बाद स्मृति मंधाना ने सोशल मीडिया पर अपनी टीम के सदस्यों के साथ वीडियो शेयर की थी। इस वीडियो में वह अपनी सगाई की अंगूठी फ्लॉन्ट करते हुए उन्होंने यह कंफर्म किया था कि वो और पलाश जल्द ही शादी करने वाले हैं। स्मृति का यह वीडियो काफी वायरल भी हुआ था। पलाश अभी तक कई ग्रैंड जेस्चर स्मृति के लिए कर चुके हैं। इस वीडियो ने फैंस का दिल जीच चुके हैं। अब दोनों की शादी पर फैंस उन्हें दुआएं दे रहे हैं।    

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *