गलत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार चालक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, 2 की मौत, देखें CCTV

Written by

in

महाराष्ट्रः मुंबई से सटे ठाणे के अंबरनाथ के पूरब और पश्चिम को जोड़ने वाले पुल पर भयानक सड़क हादसा हुआ। दरअसल, गलत दिशा से आ रही तेज रफ़्तार कार चालक ने कई दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं शुरुआती जानकारी में कई लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की बात सामने आ रही है। इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि गलत दिशा से आ रही कार ने कई दोपहिया वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया और कई मीटर दूर तक कार चालक वाहनों को घसीट कर ले गया। वहीं हादसे में घायल हुए लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर कार चालक की पहचान करके उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि इस घटना ने एक बार फिर तेज रफ़्तार और गलत दिशा में वाहन चलाने की लापरवाही के खतरनाक नतीजों को सामने ला दिया है। पुलिस ने बताया कि इस भीषण हादसे में 2 दोपहिया वाहन सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों के नाम और पहचान अभी उजागर नहीं की गई है, पुलिस उनकी पहचान करने में जुटी है। हालांकि, इस घटना से मृतकों के परिवारों में मातम छा गया है। इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, घायलों का इलाज चल रहा है। उनकी हालत के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *