Himachal News: महाविद्यालय बंगाणा में एनसीसी दिवस मनाया

Written by

in

ऊना/ सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में आज एनसीसी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम 6 एचपी इंडिपेंडेंट कंपनी एनसीसी उना (शिमला ग्रुप) के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल रविंद्र सिंह के दिशा-निर्देशों तथा महाविद्यालय की एनसीसी इकाई के तत्वावधान में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एनसीसी अधिकारी डॉ. विनोद कुमार ने की, जबकि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. रमेश ठाकुर ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि एनसीसी केवल एक संगठन नहीं, बल्कि अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और सेवा भावना का प्रतीक है। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि एनसीसी कैडेट्स देश के भविष्य के नेतृत्वकर्ता हैं, जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने छात्रों को अधिक से अधिक राष्ट्रीय गतिविधियों में भाग लेने व सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने के लिए प्रेरित किया। डॉ. ठाकुर ने यह भी कहा कि एनसीसी दिवस जैसे कार्यक्रम छात्रों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीमवर्क की भावना को और मजबूत करते हैं। इस अवसर पर कैडेट्स द्वारा पहाड़ी नाटी और पंजाबी नृत्य सहित विविध रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनकी सभी ने सराहना की। साथ ही आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। भाषण प्रतियोगिता के परिणाम:प्रथम स्थान: प्रियांश, द्वितीय स्थान: सिमरन, तृतीय स्थान: कृति, वाद-विवाद (डिबेट) प्रतियोगिता:,प्रथम स्थान: कौशल एवं आयुष, द्वितीय स्थान: उपदेश सिंह राणा एवं वंश कांगो, चित्रकला प्रतियोगिता:, प्रथम स्थान: उपदेश सिंह राणा, द्वितीय स्थान: मन्नत, तृतीय स्थान: कृतिका राणा, नाटी प्रतियोगिता (ग्रुप डांस):, प्रथम स्थान: तन्वी एंड फ्रेंड्स।कार्यक्रम के दौरान एनसीसी अधिकारी डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि आज ब्लड डोनेशन कैंप प्रस्तावित था, लेकिन कुछ तकनीकी कारणों से आयोजित नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि इसी माह के भीतर महाविद्यालय में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा।इस अवसर पर प्रोफेसर अनिल शर्मा, प्रोफेसर कृष्ण चंद, प्रोफेसर सिकंदर नेगी, कमलेश कुमार सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ और विजेताओं को सम्मानित किया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *