बता दें कि 10 सितंबर 2025 को जीदा गांव में रहने वाले आरोपी गुरप्रीत सिंह ने विस्फोटक समाग्री मंगवाई थी व हाईडिफिसेंसन के दो विस्फोट उसके घर में हुए थे, जिसमें आरोपी के साथ उनके पिता बुरी तरह घायल हो गए थे। जीदा गांव में 10 सितंबर को विस्फोट हुआ था, जिसमें आरोपी गुरप्रीत सिंह (19) गंभीर रूप से जख्मी हो गया और बठिंडा पुलिस को विस्फोटों के बारे में एक दिन बाद उस समय पता चला जब एक निजी अस्पताल ने पुलिस को मामले के बारे में सूचित किया। इस विस्फोट में गुरप्रीत का दाहिना हाथ गंभीर रूप से घायल होने के कारण काटना पड़ा था जबकि उनके पिता जो किसान हैं, को मुंह व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। पुलिस के अनुसार, कानून की पढाई कर रहे छात्र गुरप्रीत पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कट्टरपंथी इस्लामी विचारधाराओं से प्रभावित होने का आरोप है। 11 सितंबर को गुरप्रीत के खिलाफ नेहियांवाला में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। अभी तक, बठिंडा पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी, जहां गुरप्रीत को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही थी। पुलिस ने बताया कि गुरप्रीत ने खुद को कट्टरपंथी बना लिया था और उसकी डिजिटल एक्टिविटी से पता चला कि वह बम बनाने के तरीके दिखाने वाले वीडियो को लगातार देखने के साथ पाक समर्थित आतंकी संगठनों के नेताओं के विडियों सुनता था। इसके बाद उसने आनलाइन ही विस्फोटक समाग्री मंगवाई व स्वयं को आत्मघाती बनाकर किसी सैनिक प्रतिष्ठान में हमला करने की साजिश रच रहा था। इसी दौरान वह घर के पास विस्फोकटक समाग्री से प्रयोग करते तेज ब्लास्ट की चपेट में आ गया। इस घटना के बाद विभिन्न केंद्रीय एजेंसियां हरकत में आईं और एनआईए के चंडीगढ़ कार्यालय से डीएसपी रैंक के एक अधिकारी ने घटनास्थल का दौरा किया था। वही आरोपी के इस्लामी कट्टरपंथियों से संबंध और विस्फोटकों को इकट्ठा करने के लिए इस्तेमाल किए लिंक के बारे में जानकारी जुटा रही थी। इससे पहले, खुफिया ब्यूरो (आईबी) के अधिकारी भी जांच के लिए बठिंडा आये थे।बम विस्फोट मामले में जांच करने पहुंची NIA टीम, देखें वीडियो https://t.co/39y9mLd7pp#BOMB #investigation #Nia #specialinvestigation #viralvideo #Police #PunjabPolice #PunjabNews Carse #CentralCeeInIndia pic.twitter.com/pcjJKSjYk4
— Encounter India (@Encounter_India) November 22, 2025
Punjab News: बम विस्फोट मामले में जांच करने पहुंची NIA टीम, देखें वीडियो

बठिंडाः जिले के जीदा गांव में बम विस्फोट केस के मामले में आज एनआईए की टीम जांच के लिए पहुंची। बता दें कि केमिकल ब्लास्ट मामले की जांच अब एनआईए को सौंप दी गई है। ऐसे में एनआईए की टीम ने जीदा गांव पहुंच कर इस केस की जांच शुरू कर दी है। जहां गुरप्रीत सिंह अपने घर के अंदर बैठकर बम बनाते हुए खुद घायल हो गया था। अब इस केस की जांच एनआईए के हवाले कर दी गई है।
मामले की गहनता से जांच करने के कुछ घंटों के बाद अब एनआईए की टीम वापस दिल्ली के लिए रवाना हो गई है, लेकिन इसकी पुष्टि बठिंडा पुलिस ने नहीं की है। राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ जुड़ा मामला होने के चलते राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पंजाब पुलिस से जांच का जिम्मा संभाल लिया है। बठिंडा की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अमनीत कोनदल ने इसकी पुष्टि की है, लेकिन आगे कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
Leave a Reply