Punjab News: राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर, इस विधायक के पिता का निधन, देखें वीडियो

Written by

in

अंतिम संस्कार में पहुंची कई राजनीतिक हस्तियां

लुधियानाः पंजाब के लुधियाना पूर्वी के विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला के पिता का कल सुबह स्वर्गवास हो गया। ग्रेवाल के 85 वर्षीय पिता सरदार बलवीर सिंह ग्रेवाल लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर सुनते ही पूरे इलाके में गहरा शोक छा गया है। आम आदमी पार्टी के नेताओं और अन्य राजनीतिक हस्तियों ने विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल ‘भोला’ के साथ इस दुख की घड़ी में गहरी संवेदना व्यक्त की है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और परिवार को यह भारी दुख सहने की शक्ति दे। जानकारी के अनुसार, सरदार बलवीर सिंह ग्रेवाल पिछले काफी समय से अस्वस्थ थे। वार्ड नंबर 11 से पार्षद पति अनुज चौधरी ने कहा कि विधायक भोला के साथ इस दुख की घड़ी में सारी पार्टी के नेता और वर्कर खड़े हैं। जो नुकसान परिवार को हुआ है वो कभी पूरा नहीं हो सकता। बताया जा रहा है कि कल ही उन्हें डीएमसी (दयानंद मेडिकल कॉलेज) से दवा दिलाकर लाया गया था, लेकिन आज सुबह वह जीवन की जंग हार गए। पारिवारिक सदस्यों मुताबिक अंतिम संस्कार आज, 23 नवंबर को डिवीजन नंबर तीन के पास प्राचीन गऊशाला श्मशान घाट पर हो रहा है। अंतिम रस्में सुबह 11 बजे गौघाट श्मशान घाट पर संपन्न हुई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *