छूने को लेकर हुआ विवाद, 3 बदमाशों ने व्यक्ति को बुरी तरह पीटकर चाकू से किया घायल

Written by

in

इंदौरः आजाद नगर में गौतम बस ट्रैवल्स के डिपो के पास एक युवक पर 3 हमलावरों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने युवक की बुरी तरह पिटाई की और उनमें से एक ने चाकू से वार किया। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। शिकायत दर्ज होने पर आजाद नगर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया है।

जानकारी देते सुरेश निवासी मूल रूप से उत्तर प्रदेश ने बताया कि वह गौतम ट्रैवल्स की बस से उतरकर नाश्ता करने जा रहा था। इसी दौरान उसका हाथ गलती से हर्ष को छू गया, जिसके बाद हर्ष ने अपशब्द कहना शुरू कर दिए। थोड़ी ही देर में उसके दो साथी भी वहां पहुंच गए और तीनों ने मिलकर सुरेश के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की। इसी दौरान सचिन ने चाकू से सुरेश पर हमला कर दिया, जिससे उसके पेट में गंभीर चोट आई। चोट लगने पर उसके साथी हितेश और विकास उसे लेकर एमवाय अस्पताल पहुंचे। अस्पताल से पुलिस को सूचना मिलने पर सुरेश के बयान दर्ज किए गए।

पुलिस ने बताया कि सुरेश पुत्र चीनक चौधरी (निवासी ग्राम मंझारिया) पर हुए हमले के मामले में कार्रवाई करते हुए शनिवार रात तीन आरोपियों हर्ष पुत्र मनीष सोनकर (निवासी दुर्गा नगर), सचिन पुत्र बालकिशन शर्मा (निवासी पालदा) और शक्ति उर्फ छोटू पुत्र बालकिशन शर्मा (निवासी पालदा) के खिलाफ चाकूबाजी और मारपीट का केस दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *