Punjab News: 3 करोड़ की Lottery निकलने पर महिला ने जताई खुशी, बेटी को बताया Lucky, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियाना: शहर में आए दिन एक के बाद एक की लौटरी निकल रही है। अब बीते दिन एक महिला पर किस्मत ने अपनी मेहरबानी दिखाई और उसकी 3 करोड़ की लॉटरी निकली। घंटा घर चौक में गांधी लॉटरी एजेंसी से 500 रुपये की टिकट खरीदने वाली महेशवरी सानी को 3 करोड़ रुपये की लॉटरी का इनाम मिला है।

महेशवरी सानी लोगों के घरों की सफाई का काम करती है। वह एक गरीब परिवार से संबंधित है। घरों में काम करके वह अपनी बेटी की स्कूल फीस भरती हैं। लॉटरी जीतने के बाद उन्होंने बताया कि वह सबसे पहले अपना कच्चा घर पक्का करवाएंगी। इसके बाद अपने बाकी सपने पूरे करेंगी।

उन्होंने गांधी ब्रदर और भगवान का भी शुक्रिया अदा किया। महेश्वरी ने लोगों से कहा है कि आपको भी लॉटरी आजमानी चाहिए और अपनी किस्मत एक बार फिर आजमानी चाहिए। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी लकी निकली है। अब इस लॉटरी के साथ वह अपने सपने पूरी करेगी।

उन्होंने कहा कि मैं अपनी बेटी के सपने पूरे करना चाहती हूं। उसे डॉक्टर बनाना चाहती हूं। उसे अच्छे जिंदगी देना चाहती हूं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *