Hamas-Israel में नहीं थम रहा युद्ध, इजरायली हमले में मारे गए 44 लोग, लोगों में फैली दहशत!

Written by

in

नई दिल्ली: हमास और इजरायल का युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा। इजराइल की सेना ने शनिवार को कहा कि उसने हमास आतंकवादियों के खिलाफ हवाई हमले किए हैं। गाजा में स्वास्थ्य अधिकारिों ने बताया कि इजरायली हमले में कम से कम 44 लोग मारे गए हैं। वहीं बच्चों सहित 80 लोग घायल हो गए हैं। शिफा अस्पताल के प्रबंध निदेशक ने बताया कि गाजा शहर के रिमल इलाके में एक वाहन को निशाना बनाकर किए गए हमलों में सात फिलिस्तानी मारे गए हैं और 18 अन्य घायल हो गए हैं।

मध्य गाजा पर किया हमला

घायलों में ज्यादातर बच्चे हैं। मध्य गाजा में अल-अवदा अस्पताल के पास एक मकान को निशाना बनाकर किए गए अन्य हमले में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई है और बाकी 11 लोग घायल हो गए। अस्पताल के अधिकारी ने बताया कि गाजा के नुसेरात शिविर में एक मकान पर हुए हमले में एक बच्चे की मौत हो गई और बाकी 16 घायल हो घए। अल अक्सा अस्पताल के मुताबिक मध्य गाजा के दीर अल-बलाह में एक मकान को निशाना बनाकर किए हमले में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई है।

इजरायली सेना ने खुद किया खुलासा

इजरायली की सेना ने एक बयान में यह कहा है कि उसने हमास के खिलाफ हमले शुरु कर दिए हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि एक सशस्त्र आतंकवादी इजराइली नियंत्रण वाले इलाके में घुस आया और दक्षिणी गाजा में सैनिकों पर गोलीबारी की। इस बयान में यह कहा गया है कि किसी भी सैनिक को चोट नहीं आई। सेना ने कहा कि आतंकवादी ने उस सड़क का इस्तेमाल किया है जिससे मानवीय सहायता क्षेत्रों में पहुंचाई जाती है। एक अलग बयान में इजरायल की सेना ने कहा कि उसके सैनिकों ने रफा क्षेत्र में तीन आतंकवादी मारे थे। दो अलग-अलग घटनाओं में उतरी गाजा में इजरायली कब्जे वाले क्षेत्रों में घुसकर सैनिकों की ओर बढ़ने वाले चार लोगों पर भी गोलीबारी की जिसमें दो हमलावर मारे गए हैं।

लंबे समय से चल रहा दोनों देशों में युद्ध

दोनों देशों में यह युद्ध 7 अक्टूबर 2023 से शुरु हुआ था। इसमें पहले हमास ने इजरायल में शुरु किया था जिसमें 1200 लोग मारे गए और 250 से ज्यादा बंधक बनाए गए। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अब तक 69,7333 फिलिस्तानी मारे जा चुके हैं और 1.70 लाख से ज्यादा घायल हो गए हैं। मंत्रालय का यह कहना है कि ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं।    

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *