बेकाबू होकर गेट से टकराई तेज रफ्तार बस, 2 सिक्योरिटी गार्ड सहित 33 यात्री घायल, देखें वीडियो

Written by

in

इटावाः उत्तर प्रदेश के इटावा में भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां प्राइवेट बस बेकाबू होकर मदर डेयरी के गेट से टकराई। इस भीषण हादसे में 2 सिक्योरिटी गार्ड और 33 यात्री घायल हुए। जोरदार धमाके जैसी आवाज से आसपास के लोग घबरा गए और मौके पर दौड़ पड़े। वहीं घटना को लेकर दिल दहलाने वाली सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि बस बेकाबू होकर दीवार से टकरा गई।

घटना के दौरान एक साईकिल वाला बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना तब हुई जब आगे चल रही स्विफ्ट डिजायर कार ने अचानक ब्रेक लगा दिए। अचानक ब्रेक लगने से तेज रफ्तार में पीछे आ रही बस का बैलेंस बिगड़ गया और बस सीधे मदर डेयरी के गेट से जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस के आगे चल रही एक कार ने अचानक ब्रेक लगा दिया।

कार से बचने के प्रयास में बस चालक नियंत्रण खो बैठा और बस सीधे मदर डेयरी के गेट से जा टकराई। बस में लगभग 40 यात्री सवार थे, जिनमें से एक दर्जन से अधिक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना में 4 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घायल यात्रियों ने बताया कि बस तेज रफ्तार में थी और अचानक ब्रेक लगने से उसका संतुलन बिगड़ गया। हादसे में डेयरी के भी तीन कर्मचारी विरजीत, रामलाल और घायल हो गए। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, हादसे का कारण लापरवाही और तेज गति बताई जा रही है। पुलिस बस चालक से भी पूछताछ करेगी। स्थानीय लोगों ने भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए सड़क सुरक्षा और तेज गति पर कड़ा नियंत्रण लागू करने की मांग की है।

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *