BBM Final Year स्टूडेंट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आंशका

Written by

in

बेंगलुरुः जिले के गायत्री नगर में कालेज छात्रा का शव बरामद हुआ। मिली जानकारी के अनुसार छात्रा मानसा नामक महिला के घर किराए पर रहती थी। जहां 21 वर्षीय युवती का शव उसके किराए के मकान में फांसी के फंदे से लटका मिला। इस घटना को लेकर इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान देवीश्री, जिला दावणगेरे के रूप में हुई है। देवीश्री BBM फाइनल ईयर कर रही थी।

वह बेंगलुरु की एक निजी कंपनी में कार्यरत थी और पिछले कुछ समय से अकेले रह रही थी। आचार्य कॉलेज में बैचलर ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट (BBM) की फाइनल ईयर की स्टूडेंट थी। पुलिस को प्रेम वर्धन नाम के एक व्यक्ति पर शक है कि उसने देवीश्री का गला घोंटकर या दम घोंटकर उसकी हत्या की है। अधिकारियों ने बताया कि प्रेम और देवीश्री सुबह करीब 9:30 बजे किराए के कमरे में पहुंचे थे और रात 8:30 बजे तक वहीं रहे।

इसके बाद उसने कथित तौर पर कमरा बाहर से बंद कर दिया और भाग गया। यह घटना तब सामने आई जब आंध्र प्रदेश के मूल निवासी और वर्तमान में बेंगलुरु में रहने वाले जयंत टी (23) ने मदनायकनहल्ली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने फरार प्रेम को ढूंढने के लिए तलाश शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों ने पुष्टि किया है कि जरूरी सुराग मिल गए हैं और उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *