Punjab News: दूसरे राज्यों की जेलों में बंद 46 गैंगस्टरों को वापस लाएगी पुलिस

Written by

in

चंडीगढ़ः पंजाब पुलिस उन गैंगस्टरों और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है, जिन्हें दूसरे राज्यों की पुलिस ने रिमांड पर लिया था, लेकिन उसके बाद वे पंजाब वापस नहीं लौटे हैं। पंजाब पुलिस ने ऐसे करीब 46 आरोपियों की सूची तैयार की है। जल्द ही उन्हें वापस लाने की प्रक्रिया शुरू होगी।

इन गैंगस्टरों में 22 लॉरेंस-गोल्डी बराड़ गैंग से संबंधित, 10 दविंदर बंबीहा लकी पटियाल गैंग से संबंधित, 6 हरविंदर रिंदा-लखवीर लांडा गैंग से संबंधित और 4 जग्गू भगवानपुरिया से संबंधित और 4 हैरी चट्ठा गैंग से से संबंधित हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक ये सभी आरोपी हत्या, जबरन वसूली जैसे मामलों में संलिप्त हैं। इन्हें वापस लाने की प्रक्रिया जारी है। इन्हें दूसरे राज्यों की जेलों से रिमांड पर लिया गया था। ऐसे में ये पंजाब पुलिस से बचकर भागे हुए हैं। लेकिन ये जेलों से ही अपना सिंडिकेट चला रहे हैं।

वहीं, अब पुलिस ने इन आरोपियों को उनकी जेलों में लाने की तैयारी कर ली है। पुलिस के पास जेलों से इनके अपराध में शामिल होने के सबूत हैं। इसके लिए सभी राज्यों से संपर्क किया जा रहा है। साथ ही इन राज्यों की अदालतों में भेजने के लिए डोजियर तैयार किए जा रहे हैं। ज्यादातर गैंगस्टर गुजरात, राजस्थान, हरियाणा और उत्तराखंड की जेलों में बंद हैं। ये आतंकियों के मददगार भी बन रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *