300 रुपए की T-Shirt को लेकर दोस्त का किया कत्ल

Written by

in

नागपुरः महाराष्ट्र के नागपुर से कत्ल की घटना सामने आई है, जहां टीशर्ट के 300 रुपये के लिए 2 दोस्तों में लड़ाई हो गई। इस दौरान दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक दोस्त ने अपने भाई के साथ मिलकर दूसरे दोस्त की गला रेतकर कत्ल कर दिया। घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना शांतीनगर पुलिस थाना अंतर्गत कावरापेठ इलाके की है। जानकारी के अनुसार अक्षय ने ऑनलाइन टीशर्ट ऑर्डर की थी। जिसकी कीमत 300 रुपये थी। हालांकि, वह टीशर्ट उसे ठीक से नहीं आ रही थी। जिसके चलते उसने टीशर्ट को अपने दोस्त शुभम को दे दिया, लेकिन शुभम ने टीशर्ट के 300 रुपये देने से इनकार कर दिया। इस वजह से दोनों का आपस में झगड़ा हुआ।

हालांकि, गाली गलौज के बाद शुभम ने अक्षय को 300 रुपये मुंह पर फेंक मारा। बस यही बात अक्षय को बुरी लग गई। जिसके बाद गुस्साए अक्षय ने अपने भाई प्रयाग के साथ मिलकर शुभम की गला रेतकर हत्या कर दी। इधर हत्या की खबर सुनकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नागपुर डीसीपी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *