राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर, पूर्व कैबिनेट मंत्री का हुआ निधन

Written by

in

देहरादून। राजनीतिक गलियारों से एक दुखद खबर सामने आई है। जहां, उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेता दिवाकर भट्ट का निधन हो गया। स्वस्थ से जुड़ी लंबी बीमारी के बाद उन्होंने हरिद्वार में अपने आवास पर शाम 4.30 बजे अंतिम सांस ली। वे पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन की खबर से उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) और पूरे प्रदेश के लोगों में शोक का माहौल पाया जा रहा है। वहीं, बीते दिनों उनके स्वास्थ्य का हाल जानने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून के अस्पताल पहुंचे थे।

मिली जानकारी के अनुसार 26 नवंबर को हरिद्वार के खड़खड़ी श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार होगा।

बता दें कि दिवाकर भट्ट उत्तराखंड राज्य आंदोलन के अग्रणी कार्यकर्ताओं में रहे हैं। उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) के संस्थापकों में से एक थे। उन्होंने लंबे समय तक इसी दल के सदस्य रहकर राज्य स्थापना आंदोलन का नेतृत्व किया। बाद में वह भाजपा में शामिल हुए थे। वे विधायक भी रहे हैं। इसके बाद वह वापस UKD में लौटे थे।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *