पंजाब से हिमाचल पहुंचे चोर ने खिलौने वाली पिस्ताैल के दम पर की वारदात, पुलिस ने आधे घंटे में पकड़ा

Written by

in

ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना टाहलीवाल में दो दूकानों में हुई चोरी की गुत्थी काे आधे घंटे में सुलझाते हुए चोर को पकड़ लिया। पुलिस ने चोर के कब्जे से 70,000 रुपए की नकदी बरामद कर ली है। चोर ने लोगों को डराने के लिए जिस पिस्तौल का इस्तेमाल किया था, वह जांच में नकली (खिलौना) निकली। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 1:30 बजे टाहलीवाल बाजार में ठाकुर फीड स्टोर के मालिक ने अपनी दुकान का शटर खुलने की आवाज सुनी। जब वह बाहर आए तो उन्होंने एक व्यक्ति को काले बैग के साथ दुकान का ताला तोड़ते हुए देखा। जब वह दुकान पर पहुंचे तो चोर ने उन्हें एक पिस्तौल जैसी वस्तु दिखाकर धमकाया और बाथड़ी रोड की तरफ भाग गया। वहीं हैल्पलाइन 112 के जरिए सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई। पुलिस टीम ने इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया और अपनी सजगता के चलते मात्र आधे घंटे में संदिग्ध को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने खुद को पंजाब के नवांशहर जिले का निवासी बताया। वहीं जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने केवल फीड स्टोर ही नहीं, बल्कि पास स्थित सचदेवा क्लिनिक का भी शटर तोड़कर नकदी चुराई थी। पुलिस ने दोनों घटनाओं की कुल लगभग 70,000 रुपए की नकदी बरामद कर ली है। सीसीटीवी फुटेज में भी आरोपी की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *