Truck ने Eco Car को मारी जबरदस्त टक्कर, दंपति की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

Written by

in

जोधपुरः शहर में एक दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है जहां, एक गाजर से भरे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इको कार बुरी तरह से पिचक गई और उसमें सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों जोधपुर में एक शादी में शामिल होने आए थे। वहीं टक्कर मारने के बाद ट्रक ड्राइवर फरार हो गया।

जानकारी मुताबिक, ओसियां (जोधपुर) के रहने वाले जितेंद्र सोनी माहेश्वरी (32) और पत्नी पायल चांडक (30) ने करीब 5 साल पहले लव मैरिज की थी। पायल अपने पति के साथ मंगलवार को अपनी सहेली की शादी में शामिल होने के लिए जोधपुर आई थी। जोधपुर से मंगलवार रात वापस ओसियां के लिए कार से रवाना हुई थी। ओसियां पहुंचने से पहले ही देर रात 2 बजे के करीब उनकी कार को ट्रक ने जबरदस्त तरीके से कुचल दिया जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

एएसआई बंशीलाल ने बताया कि शवों को मथानिया के सरकारी हॉस्पिटल ले जाया गया। सूचना पर परिवार के लोग पहुंचे। दोनों की आंखों को दान किया गया है। वहीं ट्रक ड्राइवर को ढूंढने के लिए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *