Punjab News: कोर्ट परिसर में बने चैंबरों में घुसे 5 चोर, चौकीदार ने दिखाई बहादुरी, देखें वीडियो

Written by

in

फाजिल्काः जिले में चोरी और लूटपाट की वारादाते इस कदर बढ़ गई है कि बेखौफ लुटेरे अब कोर्ट परिसर को निशाना बनाने मेें लग गए है। वहीं कोर्ट परिसर में लूट की वारदात को नाकाम करने में एक चौकीदार की बहादुरी की मिसाल सामने आई है। दरअसल, 3 वकीलों के चैंबरों से एसी चोरी कर रहे 5 बदमाशों का एक चौकीदार ने अकेले ही सामना किया।

चौकीदार सुरेश कुमार ने न केवल चोरों से भिड़ंत की, बल्कि उनमें से दो को पकड़कर पुलिस के हवाले भी कर दिया। घटना के दौरान पांच चोरों में से तीन एसी चोरी कर रहे थे, जबकि दो चोरी का माल लेकर भागने की फिराक में थे। चौकीदार ने जैसे ही चोरों को देखा, उनका पीछा किया। चोरों ने चौकीदार के साथ मारपीट की, लेकिन चौकीदार ने भी उन्हें करारा जवाब दिया। इस दौरान चौकीदार के शोर मचाने पर कोर्ट परिसर के सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और दो आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि तीन मौके से फरार हो गए।

जिला बार एसोसिएशन फाजिल्का के सचिव चंद्रदीप मग्गू ने बताया कि पिछले कुछ समय से वकीलों के चैंबरों से चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही थीं। चौकीदार की इस बहादुरी को देखते हुए जिला बार एसोसिएशन उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया है। चौकीदार सुरेश कुमार लंबे समय से वकीलों के चैंबरों की सुरक्षा में तैनात हैं और उनकी सतर्कता ने बड़ी चोरी को नाकाम कर दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *