Punjab के 4 लोगों की Canada में जिंदा जलकर मौत, गर्भवती ने छत से छलांग लगाकर बचाई जान, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः शहर के गुरम गांव के 4 लोगों की कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में जिंदा जलने से मौत हो गई। चारों सदस्य एक ही परिवार के थे और वो कुछ सालों से कनाडा में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि घर में आग लगने के कारण 4 सदस्य जिंदा जल गए। घटना करीब एक सप्ताह पुरानी बताई जा रही है और अब घर में लगी आग का एक वीडियो भी सामने आया है।

जानकारी मुताबिक, लुधियाना के गुरम गांव के रहने वाला परिवार कुछ सालों से कनाडा के ब्रैम्पटन में शिफ्ट हो गए और वहीं रहने लगे। परिवार के करीबी हैप्पी शंकर ने बताया कि उन्हें एक वीडियो वायरल होने पर पता चला कि उनके रिश्तेदारों के घर आग लग गई। इस घटना के वक्त परिवार के सदस्य बमुश्किल जुगराज सिंह घर से बाहर निकल आए। उनकी पत्नी भी आग लगने के बाद छत से ही कूद गई।

हैप्पी ने बताया कि छत से कूदने में जुगराज की पत्नी अर्शवीर कौर तो बच गई, मगर उनके गर्भ में पल रहे बच्चे की इस हादसे में मौत हो गई। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। अभी दोनों की हालत के बारे में कुछ जानकारी नहीं मिल सकी है। हैप्पी ने बताया कि इस अग्निकांड में उनके परिवार के हरिंदर, अनु, गुरजीत कौर और एक 2 साल के बच्चे की जलकर मौत हो गई।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह कोई साजिश है या हादसा, अगर हादसा है तो आग कैसे लगी। परिजनों का कहना है कि परिवार से बातचीत के बाद ही इसके बारे में कुछ पता चल सकेगा। कनाडा की जांच एजेंसियों भी मामले को जांच करने में जुटी हुई हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *