Stock Market में तेजी जारी, Sensex में 100 अंक से ज्यादा की बढ़त

Written by

in

बिजनेसः भारतीय शेयर बाजार आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सपाट खुला। शुरुआती कारोबार में ऑटो, फार्मा और एफएमसीजी सेक्टर में खरीदारी दर्ज की गई। सुबह 9 बजकर 31 मिनट पर सेंसेक्स 68.78 अंक या 0.08 प्रतिशत की मामूली बढ़त के बाद 85,789.16 स्तर पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 12.85 अंक या 0.05 प्रतिशत की बढ़त के बाद 26,228.40 स्तर पर बना हुआ था। निफ्टी बैंक 51.20 अंक या 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,686.10 स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 102.25 अंक या 0.17 प्रतिशत की गिरावट के बाद 61,010.90 स्तर पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 63.55 अंक या 0.36 प्रतिशत के नुकसान के बाद 17,813.25 स्तर पर था।

मार्केट एक्सपर्टस ने कहा कि कल निफ्टी और सेंसेक्स के नए रिकॉर्ड से यह बात सामने आई है कि ये नए रिकॉर्ड कुछ ही अच्छे परफॉर्म करने वाले लार्जकैप में हुई मामूली रैली की वजह से बने हैं। मार्केट के नए हाई पर होने के बावजूद अधिकतर रिटेल इन्वेस्टर ऐसे पोर्टफोलियो होल्ड कर रहे हैं, जिनमें नुकसान दिख रहा है। यह उलझन रिटेल इन्वेस्टर के स्मॉलकैप को लेकर विश्वास के कारण है कि स्मॉलकैप अपने वैल्यूएशन के बावजूद बेहतर परफॉर्म करेंगे।

उन्होंने कहा कि अगर रिटेल इन्वेस्टर को 2026 में होने वाली रैली में हिस्सा लेना है तो उन्हें ग्रोथ की संभावना वाले लार्जकैप और क्वालिटी मिडकैप में इन्वेस्ट करना होगा। 2026 में रैली हाई अर्निंग ग्रोथ की वजह से देखी जाएगी। इस बीच सेंसेक्स पैक में एमएंडएम, टाइटन, टीएमपीवी, मारुति सुजुकी, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, ट्रेंट और भारती एयरटेल टॉप गेनर्स थे। वहीं, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट और एचसीएल टेक टॉप लूजर्स थे। एशियाई बाजारों में जकार्ता, सोल, जापान और हांगकांग लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। केवल बैंकॉक और चीन हरे निशान में कारोबार कर रहे थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *