Punjab News: चाइना डोर सहित 2 व्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस और विधायक में हुई तीखी नोकझोक, वीडियो वायरल

Written by

in

चंडीगढ़ः पंजाब में सब इंस्पेक्टर और विधायक की नोकझोक को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें पुलिसकर्मी और विधायक चाइना डोर को व्यक्ति को छोड़ने की बात कर रहे है। हालांकि पुलिस कर्मी का कहना है कि वह पहले तो सही ढंग से उनसे बात करें। जिसके बाद पुलिस कर्मी कहता है कि चाइना को लेकर उसने 2 व्यक्तियों को पकड़ा है। पुलिस कर्मी विधायक द्वार उन्हें छोड़ने को लेकर मना कर देता है। हालांकि यह वीडियो पंजाब के किस जिले की है यह स्पष्ट नहीं हो रहा। वहीं एनकाउंटर न्यूजवायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

वायरल वीडियो में विधायक सब इंस्पेक्टर से कह रहा है कि नेकचंद और राजू को तुमने चाइना डोर के केस में पकड़ा हुआ है। मैंने अपना पीए (पर्सनल असिस्टेंट) भेजा था तुमने उससे बात करने से इंकार कर दिया है। जिस पर सब इंस्पेक्टर कहता है MLA साहब मैं इज्जत करना जानता हूं। इज्जत किया करो और इज्जत करवाया करो। सब इंस्पेक्टर के इतना कहने पर विधायक गुस्सा हो जाता है और कहता है कि अब जनता के चुने हुए नुमाइंदे को तुम बताओगे कि कैसे लोगों के साथ बात करनी है। इस पर सब इंस्पेक्टर ने कहा कि अगर बच्चा बालिग होता तो उस पर केस दर्ज करता। मैंने सोचा था कि 307 का केस दर्ज करूं।

इसके बाद विधायक ने कहा कि इसका मतलब है कि तुम आदमियों को नहीं छोड़ोगे। जिस पर सब इंस्पेक्टर कहता है कि मैं कानूनी कार्रवाई करने के बाद ही उसे छोड़ूंगा। मैंने जुर्माने ऐलान किए हुए हैं, कोई नशा बेचेगा उस पर कितना जुर्माना लगेगा, कोई चाइना डोर बेचेगा और उस पर कितना जुर्माना लगेगा। इसके बाद फिर से विधायक गुस्से में कहते हैं कि तू कर जुर्माना, तू पर्चा भी दर्ज कर और अपना अटैची बंद कर, तुम्हें मैं भेज रहा हूं। तुम्हें मैं बताता हूं, कोई बात नहीं। जिस पर सब इंस्पेक्टर कहता है कि मेरा अटैची बंद ही है जनाब।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *