Jalandhar News: फर्जी दस्तावेज लगाकर मृतक महिला का प्लॉट पत्नी के नाम करने के मामले में सोसायटी सेक्रेटरी बर्खास्त

जालंधर, ENS: शांति विहार एरिया में आती कोआपरेटिव सोसायटी से हैरान जनक मामला सामने आया है। जहां सोसायटी के सेक्रेटरी पर आरोप लगाया है कि उसने जाली दस्तावेज लगाकर सोसायटी की मृतक महिला का प्लॉट अपनी पत्नी के नाम ट्रांसफर करवा दिया। इस मामले के बारे में जब सोसायटी के मेंबर्स को पता चला तो उन्होंने सोसायटी की मीटिंग बुलाई। जिकसे बाद सभी ने मिलकर फैसला करते हुए सेक्रेटरी को बर्खास्त कर दिया। वहीं मामले को लेकर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर को शिकायत दर्ज करवाई गई है ताकि सेक्रेटरी पर कार्रवाई की जा सके।

बताया जा रहा है कि आरोपी नगर निगम चुनाव में पार्षद का चुनाव भी लड़ चुका है। मामले की जानकारी देते हुए सोसायटी के प्रेसिडेंट नरिंदर पाल सिंह ने बताया कि मीटिंग में जब उन्हें पता चला तो तुंरत प्लॉट नंबर 212 के लिए जारी ट्रांसफर लेटर (4561 नंबर) कैंसिल कर दिया। इसकी जानकारी डिप्टी रजिस्ट्रार और असिस्टेंट रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोसायटी जालंधर को भेज दी गई। नरिंदर पाल सिंह ने कहा कि इन्वेस्टिगेशन मनप्रीत सिंह ढिल्लों कर रहे हैं। शिकायत में प्रेसिडेंट ने लिखा है कि सोसायटी के सेक्रेटरी द्वारा की गई धोखाधड़ी के मामले में संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि 20 अगस्त, 2025 को सोसायटी ने कॉलोनी का प्लॉट नंबर 212 शांति विहार में रहने वाली महिला के नाम पर ट्रांसफर किया था। महिला का पति सोसायटी में सेक्रेटरी के पद पर काम कर रहा है और इसी आधार पर प्लॉट नंबर 212 महिला के नाम पर ट्रांसफर कर दिया गया। जबकि ये प्लॉट मृतका हरशरण कौर का था। उन्होंने कहा कि प्लॉट बेचने मे जो गवाही डाली गई है, वह सेक्रेटरी के पिता की थी। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर से मामले की जांच और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *