नहीं बाज आया Nepal, नए नोट में भारतीय क्षेत्रों को अपना बताया

Written by

in

काठमांडूः नेपाल ने एक बार फिर भारत के साथ सीमा विवाद को तूल दे दिया है। नेपाल के केंद्रीय बैंक ने 100 रुपये का नया नोट जारी किया है, जिसमें नेपाल का नया राजनीतिक मानचित्र छापा गया है। इस मानचित्र में कालापानी, लिपुलेख और लिंपियाधुरा जैसे विवादित क्षेत्रों को नेपाल के हिस्से के रूप में दिखाया गया है। भारत इन क्षेत्रों को अपनी संप्रभु भूमि मानता रहा है और नेपाल के इस कदम को अस्वीकार करता है। इस घटना से 2020 का पुराना सीमा विवाद फिर से उजागर हो गया है।

दरअसल, नेपाल राष्ट्र बैंक ने वीरवार को नया 100 रुपये का नोट जारी किया। नोट पर पूर्व गवर्नर महाप्रसाद अधिकारी के हस्ताक्षर हैं तथा जारी करने की तिथि 2081 बीएस (विक्रम संवत) अंकित है, जो 2024 के आसपास की है। बैंक के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि नेपाल के विभिन्न मूल्यवर्ग के नोटों में से केवल 100 रुपये के नोट पर ही देश का मानचित्र छापा जाता है और यह मानचित्र पहले से मौजूद डिजाइन का संशोधित संस्करण है, जिसे सरकार के 2020 के निर्णय के अनुसार अपडेट किया गया है।

भारत का स्पष्ट कहना है कि लिपुलेख, कालापानी और लिंपियाधुरा उसके अभिन्न अंग हैं। बता दें कि नेपाल की लगभग 1850 किलोमीटर लंबी खुली सीमा भारत के पांच राज्यों ( सिक्किम, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड) से लगती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *