Punjab News: नशे और हथियारों सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः क्राइम की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह को काबू किया है। पुलिस ने इस गिरोह के 3 मुख्य सदस्यों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक अन्य मामले में 124 ग्राम हेरोइन सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3पिस्टल (दो 32 बोर और एक 30 बोर), दो जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद की गई है। यह कार्रवाई अमृतसर शहर के गेट हकीमां थाना क्षेत्र में माता भद्रकाली मंदिर के सामने की गई।

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान पीयूष निवासी लाहौरी गेट, कमल सिंह उर्फ कालू निवासी इंदिरा कॉलोनी और स्वयं उर्फ भोलू निवासी खजाना गेट के तौर पर हुई है। दूसरे मामले में पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से 124 ग्राम हेरोइन सहित बाइक बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनतेज सिंह के रूप में हुई है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि मनतेज सिंह के खिलाफ 2023 में धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया था। जिसमें उनकी टीम के द्वारा एक व्यक्ति की हत्या कर उसे गार्डर से लटका दिया गया था और उस मामले में भी मनतेज सिंह पुलिस की तालाश जारी थी। आज पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि दूसरे राज्यों से अवैध हथियारों की तस्करी कर अमृतसर में सप्लाई की जा रही है। इस सूचना के आधार पर डीसीपी हरप्रीत सिंह मंडेर, एडीसीपी नवजोत सिंह और एसीपी डिटेक्टिव हरमिंदर सिंह की अगुवाई में सीआईए स्टाफ-1 के इंचार्ज इंस्पेक्टर अमोलकदीप सिंह की पुलिस टीम ने विशेष अभियान चलाकर इन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 3 पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। यह गिरोह पंजाब में अवैध हथियारों की सप्लाई चेन को संचालित कर रहा था। पुलिस को संदेह है कि इनके नेटवर्क में और भी लोग शामिल हो सकते हैं। गिरफ्तार आरोपी पहले भी रहे हैं आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं। गिरफ्तार आरोपी कमल सिंह उर्फ कालू के खिलाफ पहले भी मामला दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ 24 सितंबर 2024 को धारा 25/27/54/59 आर्म्स एक्ट व 125 BNS के तहत थाना गेट हकीमां में दर्ज है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *